उत्तराखंड: IAS दीपक रावत ने मारा गैस गोदाम पर छापा, हुए बड़े खुलासे...देखिए

आईएएस दीपक रावत ने गैस एजेंसी में छापा मारा था, छापेमारी का ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है..आप भी देखिए
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: DM DEEPAK RAWAT RAID ON GAS GO DOWN
Image: DM DEEPAK RAWAT RAID ON GAS GO DOWN

हरिद्वार: आईएएस दीपक रावत अब हरिद्वार के डीएम नहीं हैं, पर हरिद्वार की व्यवस्था में सुधार के लिए उन्होंने जो काम किए हैं, उन्हें लोग कभी नहीं भूलेंगे। हाल ही में पूर्व डीएम दीपक रावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। ये वीडियो उस वक्त का है, जब हरिद्वार के डीएम रहते हुए दीपक रावत ने एक गैस एजेंसी में छापा मारा था। उस वक्त काफी बवाल हुआ था। छापेमारी की तस्वीरें भी देखने को मिली थीं, पर वीडियो जून में सामने आया। अब तक 7 लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। पहाड़ के इस जांबाज अफसर को उसकी हिम्मत के लिए सैल्यूट कर रहे हैं। इसी जनवरी में दीपक रावत ने एक गैस एजेंसी के गोदाम पर छापा मारा था। इस दौरान वहां कई अनियमितताएं मिलीं। कई गैस सिलेंडरों का वजन कम था। उपभोक्ताओं के सिलेंडर घर पर नहीं पहुंचाए जा रहे थे। उन्हें सिलेंडर लेने के लिए गैस गोदाम आना पड़ रह था। यही नहीं इसके बावजूद उपभोक्ताओं से डिलीवरी चार्ज वसूला जा रहा था। सिलेंडर देते वक्त उपभोक्ताओं से होम डिलीवरी के नाम पर 20-20 रुपये वसूले गए। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढें - दीपक रावत के 5 बेमिसाल काम, जो उन्हें बनाते हैं बेस्ट IAS अफसर...देखिए 5 वीडियो
रजिस्टर में फर्जी उपभोक्ताओं के नाम दर्ज थे। 13 घरेलू और 9 कमर्शियल सिलेंडरों की सील टूटी मिली। सिलेंडरों में 200 ग्राम से लेकर एक किलो तक गैस कम निकली। तमाम अनियमितताएं मिलने पर आईएएस दीपक रावत ने गैस एजेंसी का सिलेंडर जब्त कर लिया था। जिला आपूर्ति अधिकारी को संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। गैस सप्लाई में धांधली का ये मामला हरिद्वार में सामने आया, पर समस्या पूरे पहाड़ की है। लोगों को समय पर सिलेंडर मिलते नहीं। कई-कई दिन इंतजार करने के बाद कहीं जाकर सिलेंडर मिल पाता है, होम डिलीवरी तो भूल ही जाइये। सिलेंडर खुद ढोकर घर तक लाना पड़ता है। यहां हम आईएएस दीपक रावत की गैस गोदाम में छापेमारी का वीडियो दिखा रहे हैं। पहाड़ के हर जिले में ऐसा डीएम होना चाहिए, ताकी धांधली करने वालों को सबक मिल सके।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: