पहाड़ में गिरफ्तार हुई नशे की सौदागर महिला, 10 किलो 400 ग्राम चरस के साथ पकड़ी गई

पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को चरस के साथ पकड़ा है। महिला के बैग से 10 किलो 400 ग्राम चरस मिली...
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
उत्तराखंड: women arrested with drugs in pithoragarh uttarakhand
Image: women arrested with drugs in pithoragarh uttarakhand

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में नशे का कारोबार तेजी से पैर पसार रहा है। एक वक्त था जब पहाड़ी इलाके केवल शराबखोरी के लिए बदनाम थे, पर अब तो स्मैक, गांजा और दूसरे मादक पदार्थों की तस्करी भी धड़ल्ले से हो रही है। नशे के सौदागर अब महिलाओं के जरिए नशे का कारोबार फैला रहे हैं। ऐसा ही मामला पिथौरागढ़ में सामने आया है। जहां पुलिस ने चरस की तस्करी करने वाली महिला को पकड़ा है। महिला के पास से पुलिस को 10 किलो 400 ग्राम चरस मिली। घटना अस्कोट थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला चरस की तस्करी कर रही है। सूचना मिलते ही एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स और एसओजी ने जाल बिछाया और महिला को चरस ले जाते पकड़ लिया। महिला के बैग से बड़ी मात्रा में चरस मिली है। महिला के बैग से पुलिस को 10 किलो 400 ग्राम चरस मिली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला धारचूला तहसील के सिर्खा की रहने वाली बताई जा रही है। वो नेपाल से चरस लेकर आई थी। इसे पिथौरागढ़ में जगह-जगह सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है, पूछताछ में अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

यह भी पढें - पहाड़ में स्मैक के साथ पकड़ी गई लड़की..अब बेटियों को भी बर्बाद कर रहा है नशा
बता दें कि सीमांत क्षेत्र पिथौरागढ़ में चरस की सप्लाई का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसे मामले लगातार सामने आते रहे हैं। ड्रग तस्कर नेपाल जैसे देशों से चरस की सप्लाई कर इसे दूसरे इलाकों में भेजते हैं। महिलाओं पर कोई जल्दी से शक नहीं करता, इसीलिए उन्हें तस्करी के धंधे में इस्तेमाल किया जाता है। फिलहाल महिला पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस ने भी इस बारे में फेसबुक पर जानकारी दी है। देखिए

एस0ओ0जी0/एडीटीएफ पिथौरागढ़ ने 10 किलो 398 ग्राम अवैध चरस के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार*★ *नशा मुक्ति अभियान के तहत...

Posted by Pithoragarh Police on Thursday, July 4, 2019