मानसून के रफ्तार पकड़ने के साथ ही उत्तराखंड से तबाही की तस्वीरें सामने आने लगी हैं, जगह-जगह सड़कें बंद हैं, लोग जाम में फंसे हैं...
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: gangotri national highway land slide
उत्तरकाशी: उत्तराखंड को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हो रही है। पहाड़ों में बारिश की शक्ल में आफत बरस रही है। चारधाम यात्रा पर भी इसका असर पड़ा है। गंगोत्री में लगातार हो रही बारिश के बाद गंगोत्री हाईवे पर मलबा जमा हो गया। जिस वजह से हाईवे पर जाम लगा है। गाड़ियां जाम में फंसी हैं। चुंगी बड़ेति रोड बंद है, यहां सुबह से गाड़ियों की कतार लगी है, वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। प्रशासन ने गाड़ियों को मनेरा के रास्ते रवाना किया। फिलहाल आवाजाही के लिए वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल किया जा रहा है। गंगोत्री हाईवे की जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो बेहद डराने वाली हैं। हाईवे पर मलबा जमा होने की वजह से सड़क दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही। खराब मौसम की वजह से चारधाम यात्रा रूट पर जगह-जगह जाम लगा है। जिस वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है। गंगोत्री के साथ ही यमुनोत्री में भी भारी बारिश के बाद नदियां उफान पर हैं। यमुनोत्री में पाली गाड़ और ओजरी खड्ड के जलागम क्षेत्र में भारी बारिश से गदेरे उफान पर आ गए।
यह भी पढें - देहरादून के इन चीतों के साहस को सलाम, जिंदा जलने से बचाया एक परिवार..खुद देख लीजिए
यमुनोत्री में पालीगाड़ में जो मशीनें हाईवे के निर्माण में लगी थीं, वो गदेरे के उफान में फंस गई। शुक्र है कि हादसे में मशीनों के ऑपरेटरों को कुछ नहीं हुआ। वो सुरक्षित हैं। मशीन ऑपरेटरों को खतरे का अहसास हो गया था, उन्होंने मौके से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। गंगोत्री में हाईवे पर मलबा जमा है, तो वहीं यमुनोत्री के ओजरी डबरकोट में भी भूस्खलन की खबर आई है। यहां भूस्खलन की वजह से यमुनोत्री हाईवे पर करीब 1 घंटे ट्रैफिक रुका रहा। ट्रैफिक जाम से यात्री परेशान रहे। फिलहाल बारिश से राहत नहीं मिलने वाली। मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आप भी संभलकर रहें।