Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रुड़की: क्या उत्तराखंड में देह व्यापार का धंधा खूब फल-फूल रहा है? देह के सौदागरों को ना तो प्रशासन का डर है और ना ही पुलिस का खौफ। हाल ही में पुलिस ने हरिद्वार रोड के एक होटल में छापा मारा। होटल में 7 युवतियां और 3 युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीन आरोपी युवक फरार हैं। उन्हें पुलिस के आने की भनक लग गई थी। पुलिस के होटल में दाखिल होते ही वो वहां से खिसक गए। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली-हरिद्वार रोड पर स्थित एक होटल में लंबे वक्त से सेक्स रैकेट चल रहा था। होटल के मैनेजर को भी ये बात पता थी। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि होटल में कुछ युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में देखे गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और होटल के कमरे खुलवाने शुरू कर दिए। कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। इसी बीच तीन युवक मौका देखकर फरार हो गए।