उत्तराखंड के खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की मुश्किलें खत्म नहीं हो रहीं। इस बीच उनकी पत्नी उनके बचाव में सामने आई हैं।..आगे पढ़िए और तमंचे पे डिस्को वाला वीडियो भी देखिए
-
आदिशा
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: kunvar pranav shingh champion wife devyani
हरिद्वार: हाथ में बंदूकें, मुंह से निकलती गालियां...उत्तराखंड से बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला तो हड़कंप मच गया। बीजेपी ने कार्रवाई की बात कही, देहरादून में एफआईआर हुई। लग रहा है कि चैंपियन के दिन अच्छे नहीं चल रहे। इस बीच चैंपियन की पत्नी देवयानी ने उनके बचाव में बड़ी बातें बताई हैं। मीडिया से बात करते हुए देवयानी का कहना है कि ‘‘अगर कोई व्यक्ति दिन में 18 घंटे काम करता है, तो घर के अंदर मन की शांति के लिए ये सब करता है। इस पर इतना बवाल मचना ठीक नहीं है’’। यानी साफ है कि चैंपियन की पत्नी देवयानी को इस मामले में उनकी गलती नज़र नहीं आती। इसके अलावा देवयानी का कहना है कि ‘‘ये वीडियो कबका है मुझे नहीं पता, हां इतना जरूर पता है कि जिस तरह से इस वीडियो को फैलाया जा रहा है, वो गलत है’’। सवाल ये भी तो है कि चैंपियन उत्तराखंड के लिए भद्दी गालियां भी देते दिख रहे हैं, इस पर देवयानी ने क्यों कुछ नहीं कहा ? आगे पढ़िए देवयानी ने क्या क्या कहा
यह भी पढें - देवभूमि को मां-बहन की गाली देकर बोला ये विधायक- ‘मेरे लौ# पर रखा उत्तराखंड’..देखिए वीडियो
आखिरकार चैंपियन के हाथ में बंदूकें क्यों थीं ? इस बात पर देवयानी ने कहा कि ‘‘कुछ लोगों को कुत्ते पालने का शौक है, महिलाओं को ज्वेलरी का शौक है तो किसी का शौक अच्छे सामान रखना है। अगर चैंपियन को बंदूकों का शौक है तो इसमें गलत क्या है’’? देवयानी ने आगे बताया कि ‘‘चैंपियन की हिफाजत के लिए ये बंदूकें उनको दी गई है क्योंकि उन्हें हमेशा जान का खतरा रहता है’’। इसके अलावा देवयानी का कहना है कि ‘‘पार्टी को जो वीडियो दिखाया जा रहा है, वो देख रही है। आखिर हर बार उन्हें ही क्यों घेरा जा रहा है?’’ खैर इस बयान के बाद इतना ही कह सकते हैं कि आगे आगे देखते हैं क्या होता है। फिलहाल आप भी चैंपियन का ये वीडियो देखिए