देहरादून में घर खरीदना अब और भी महंगा, इन जगहों पर बढ़ सकते हैं जमीन के रेट

देहरादून में जमीन के सर्किल रेट में 25 से 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी होने वाली है, किन-किन क्षेत्रों में सर्किल रेट बढ़ेगा यहां पढ़ें....
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Property in Uttarakhand: DEHRADUN PROPERTY RATE TO INCREASE SOON
Image: DEHRADUN PROPERTY RATE TO INCREASE SOON

देहरादून: देहरादून में अपना घर बनाना अब महंगा होगा। उत्तराखंड सरकार जमीन के सर्किल रेट बढ़ाने जा रही है। सर्किल रेट अलग-अलग कैटेगरी में बढ़ाए जाएंगे। कृषि और अकृषि जमीन के सर्किल रेट बढ़ेंगे ही, साथ ही कमर्शियल लैंड के रेट बढ़ाए जाने की भी तैयारी है। प्रदेश सरकार के साथ-साथ स्टांप एवं रजिस्ट्रकरण विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। विभाग ने नई दरों का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। त्रिवेंद्र सरकार के मंत्रीमडल की बैठक में इस पर फाइनल मुहर लग जाएगी, जिसके बाद नई दरें लागू कर दी जाएंगी। प्रदेश में कृषि भूमि के सर्किल रेट में 25 से 30 फीसदी तक इजाफा होगा। चलिए अब आपको ये भी बता देते हैं कि देहरादून में किन क्षेत्रों की जमीन के सर्किल रेट बढ़ने वाले हैं। दून में उन क्षेत्रों के सर्किल रेट बढ़ेंगे, जहां तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। जिन इलाकों में लगातार आबादी बढ़ रही है, आवासीय कॉलोनी विकसित हो रही हैं, बिजली-पानी जैसी सुविधाएं हैं उन क्षेत्रों के सर्किल रेट में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी होगी। उदाहरण के लिए रायपुर क्षेत्र को ही ले लें, यहां स्टेडियम है, साथ ही आवासीय और कर्मशियल एक्टिविटिज बढ़ी हैं। फिलहाल यहां कृषि भूमि का सर्किल रेट 75 लाख प्रति हेक्टेयर है, जो कि जल्द ही बढ़ाकर एक करोड़ तक कर दिया जाएगा।

यह भी पढें - आप देहरादून में जमीन खरीद रहे हैं? तो ये खुशखबरी पढ़ लीजिए..अब नहीं होगी धोखाधड़ी
देहरादून के कई इलाकों में सर्किल रेट बढ़ने जा रहे हैं। जो लोग दून में जमीन खरीदने वाले हैं, उन्हें इन क्षेत्रों की जानकारी होनी चाहिए। दून में भगवानपुर-बहादराबाद रोड के आसपास जो कृषि भूमि है, उसके सर्किल रेट बढ़ने वाले हैं। इसके साथ ही बिहारीगढ़-बुग्गावाला में भी जमीन महंगी हो जाएगी। हरबर्टपुर इलाके में जो अकृषि भूमि है, उसके सर्किल रेट भी बढ़ेंगे। इसके साथ ही रायपुर क्षेत्र में आने वाले रखौली, मकरैली, जगातखाना, मंजरीवाला, भड़ासी ग्रांट, भोपालपानी और सोडा सरोली में कृषि भूमि के सर्किल रेट बढ़ेंगे। इस वक्त प्रदेश के कृषि, व्यावसायिक और अकृषि भूमि के सर्किल रेट में काफी अंतर है, इस अंतर को खत्म करने के लिए ही सर्किल रेट बढ़ाने का फैसला किया गया है। आगामी कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगने की उम्मीद है। सर्किल रेट की जानकारी आप स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की वेबसाइट www.eregistration.uk.gov.in पर जाकर ले सकते हैं।