Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: राज्य गठन के बाद से उत्तराखंड में जमीनों की खरीद-फरोख्त का कारोबार बढ़ा है। शहरों में बड़ी तादाद में बिल्डिंगें बन रही हैं। लोग बड़ी उम्मीदों के साथ इन बिल्डिंगों में फ्लैट बुक कराते हैं, लेकिन फ्लैट समय पर मिलेगा या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं होती। उत्तराखंड में प्रॉपर्टी (Property in uttarakhand) यानी फ्लैट, अपार्टमेंट और घर खरीदने का सपना देखने वाले लोगों के साथ लगातार धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के मामले सामने आ रहे हैं। अब ऐसा नहीं होगा। उत्तराखंड में अब बिल्डर ग्राहकों के साथ मनमानी नहीं कर पाएंगे। भू-संपदा नियामक प्राधिकरण यानि रेरा ने ऐसे बिल्डरों पर शिकंजा कसने की कवायद शुरू कर दी है। राज्य में उत्तराखंड भू-संपदा नियामक प्राधिकरण लागू होने वाला है। जिससे डिफॉल्टर रियल एस्टेट बिल्डरों पर शिकंजा कसना आसान हो जाएगा। आगे जानिए इसके फायदे