उत्तराखंड: रोहित हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगा अहम वीडियो, अपूर्वा के बारे में बड़ा खुलासा

उत्तराखंड: रोहित हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगा अहम वीडियो, अपूर्वा के बारे में बड़ा खुलासा रोहित शेखर मर्डर केस में पुलिस के हाथ अहम सबूत लगा है, ये एक वीडियो है, जिसे रोहित शेखर ने तैयार किया था....
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: police got video peoof of rohit shekhar
Image: police got video peoof of rohit shekhar

देहरादून: हाईप्रोफाइल रोहित शेखर मर्डर केस में पुलिस के हाथ एक अहम सबूत लगा है। ये सबूत एक वीडियो के तौर पर पेन ड्राइव में सेव था। जिसे पुलिस ने चार्जशीट दायर करते हुए हुए कोर्ट में पेश किया। इस वीडियो में रोहित शेखर ये कहते नजर आ रहे हैं कि उनकी जान को खतरा है। उनका मर्डर हो सकता है। पत्नी अपूर्वा उनका मर्डर करा सकती है। यही नहीं रोहित ने ये भी कहा कि अगर उन्हें कुछ हो जाता है तो इस वीडियो को उनका मृत्युपूर्व बयान माना जाए। इसका सीधा मतलब ये है कि रोहित इस बात से अच्छी तरह वाकिफ थे, कि पत्नी अपूर्वा उनका मर्डर कर देगी। पर हो सकता है उस वक्त उन्होंने इस बात को इतनी गंभीरता से ना लिया हो। ये असावधानी ही रोहित की मौत की वजह बन गई। वैसे भी इंसान अपनों पर ही तो भरोसा करता है। पर अपूर्वा ने तो रोहित के साथ-साथ उस भरोसे का ही कत्ल कर दिया जो कि पति-पत्नी के रिश्ते की नींव होता है। जो वीडियो पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है, वो 17 सितंबर को तैयार किया गया था। आगे जानिए इस वीडियो की हर बड़ी बात

पिछले साल सितंबर में रोहित शेखर मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। उनकी बाइपास सर्जरी हुई थी। रोहित बेड पर थे, पर तब भी पत्नी अपूर्वा अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। उसे रोहित की हालत पर तरस नहीं आया। 17 सितंबर को अपूर्वा और रोहित के बीच फिर लड़ाई हुई। अस्पताल में अपूर्वा ने पति रोहित की बेईज्जती की थी। उसे गालियां भी दीं और कहा कि 'तुमको देख लूंगी'। रोहित को खतरे का अहसास हो गया था। इसीलिए उन्होंने इसी दिन एक वीडियो तैयार किया। जिसमें उन्होंने आशंका जताई कि अपूर्वा उनकी हत्या कर सकती है। उन्होंने ये भी कहा कि मेरी पत्नी अपूर्वा शुक्ला मेरी संपत्ति हासिल करने के लिए लगातार मुझे ब्लैकमेल कर रही है और मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है। उसने धमकी दी है कि वो मेरा सबकुछ छीन लेगी। इस वीडियो को पुलिस ने जांच के दौरान बरामद किया था। वीडियो शूट होने के ठीक 7 महीने बाद रोहित की आशंका सच साबित हो गई। अपूर्वा ने उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में अपूर्वा के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी है। चार्जशीट में पुलिस ने ये भी बताया कि अपूर्वा को रोहित और उसकी महिला रिश्तेदार पर शक था। दोनों के संबंध अच्छे नहीं थे। अपूर्वा रोहित की संपत्ति चाहती थीं, रिश्तों में तनाव बढ़ता गया तो अपूर्वा ने रोहित की हत्या कर दी। बता दें कि 15 अप्रैल की रात रोहित शेखर की हत्या कर दी गई थी। पत्नी अपूर्वा पर रोहित शेखर की हत्या का आरोप है।