देवभूमि को गाली देने वाले विधायक को बिग बॉस से न्योता? गजब हो रहा है

देवभूमि को गाली देने वाले विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को बिग बॉस से न्योता आया है...पढ़ें पूरी खबर
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: kunvar pranav singh champion may enter in big boss
Image: kunvar pranav singh champion may enter in big boss

हरिद्वार: एक कहावत है ना बदनाम हुए तो क्या, नाम ना होगा...ये कहावत उत्तराखंड के दबंग विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर फिट बैठती है। कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन विवादों के चैंपियन माने जाते हैं। हाल ही में इनका तमंचे पर डिस्को वाला वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें विधायक चैंपियन उत्तराखंड को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे थे। इसके बाद जो हुआ वो सभी को पता है। बीजेपी ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया। यही नहीं उन्हें दी गई वाई कैटेगरी की सुरक्षा भी छीन लगी गई। हर तरफ बस विधायक चैंपियन की आलोचना हो रही है। इसी बीच पता चला है कि बिग बॉस वाले विधायक चैंपियन को अपने घर बुलाना चाहते हैं। अब आपको तो पता ही है कि बिग बॉस वाले ऐसे लोगों को अपने शो में बुलाते हैं, जिनके कारनामे खूब चर्चा में रहे हों। विधायक कुंवर प्रणव सिंह से बढ़िया सेलिंग मटीरियल उन्हें कहीं नहीं मिलेगा। यही वजह है कि रियलिटी शो बिग बॉस से उन्हें बुलावा आया है।

यह भी पढें - देवभूमि के इस वैज्ञानिक को सलाम, ISRO के मिशन चंद्रयान में निभाई बड़ी भूमिका
विधायक चैंपियन को ये ऑफर भा गया तो वो जल्द ही टीवी शो बिग बॉस में दिखेंगे। सूत्रों से जो खबर मिली है, उसके अनुसार खानपुर विधायक को बिग बॉस शो मेकर्स ने कॉल किया है। हालांकि चैंपियन बिग बॉस के घर जाएंगे या नहीं, ये अब तक क्लीयर नहीं हुआ है। विधायक चैंपियन ने फिलहाल शो मेकर्स को अपना जवाब नहीं दिया है। शो वाले विधायक चैंपियन के जवाब का इंतजार कर रहे हैं और दर्शक भी। विधायक चैंपियन बिग बॉस में दिखेंगे या नहीं ये जानने के लिए अभी हमें थोड़ा इंतजार करना होगा। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले खानपुर विधायक का हथियार लहराकर डांस करने वाला वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में खानपुर विधायक की खूब फजीहत हुई। उन्हें बीजेपी से 6 साल के लिए निकाल दिया गया, साथ ही उन्हें दी गई वाई श्रेणी की सुरक्षा भी छीन ली गई। अब पता चला है कि बिग बॉस के मेकर्स उन्हें शो में बुलाना चाहते हैं, ताकि उनसे जुड़े विवादों को टीवी पर भुनाया जा सके।