देवभूमि में दोस्ती का कत्ल, जिगरी दोस्त ने अपने दोस्तों को जिंदा जलाकर मार डाला

पौड़ी गढ़वाल में जो हुआ वो देख आपका दोस्ती पर से भरोसा उठ जाएगा...पढ़ें पूरी खबर
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: pauri garhwal khantsyu patti friends brawl
Image: pauri garhwal khantsyu patti friends brawl

पौड़ी गढ़वाल: कहते हैं दोस्ती जिंदगी का सबसे अनमोल रिश्ता होता है, क्योंकि यही एक ऐसा रिश्ता है, जिसे परिवार नहीं हम खुद चुनते हैं। पर पौड़ी में दो दोस्तों के साथ जो हुआ, वो सुनकर आपका भी दोस्ती पर से भरोसा उठ जाएगा। घटना खातस्यूं पट्टी की है, जहां एक सिरफिरे दोस्त ने अपने दो दोस्तों को जिंदा जला दिया। पहाड़ में दोस्ती का ऐसा खौफनाक अंजाम इससे पहले ना तो कभी सुना गया, और ना ही देखा गया। हर कोई हैरान है, डरा हुआ है। घटना के पीछे की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। ये दिल दहला देने वाली घटना हुई पौड़ी गढ़वाल के खातस्यूं पट्टी के चोरकंडी गांव में जहां 45 साल के रूप सिंह और 42 साल के धीरज सिंह को जिंदा जला दिया गया। मृतकों में से एक की पत्नी ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया कि गांव के रहने वाले अजीत सिंह ने ही रूप सिंह और धीरज सिंह को जिंदा जलाया है। रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि अजीत सिंह, रूप सिंह और धीरज सिंह आपस में अच्छे दोस्त थे।

यह भी पढें - उत्तराखंड में सुबह-सुबह भीषण हादसा, खाई में गिरी कार, यमुनोत्री से लौट रहे व्यक्ति की मौत
फिर ऐसा क्या हुआ कि अचानक रूप सिंह और धीरज सिंह की मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने दोनों मृतकों के शव बरामद कर लिए हैं। शव जले हुए थे। तहरीर मिलने पर राजस्व पुलिस ने आरोपी अजीत सिंह को गिरफ्तार भी किया, पर उसने पूछताछ में कुछ नहीं उगला। राजस्व पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है। मृतक रूप सिंह की पत्नी ने बताया कि उसके पति की गांव में दुकान है। सोमवार की रात रूप सिंह ने कहा कि वो अजीत और धीरज से मिलने उनके घर जा रहा है। अजीत के घर पर तीनों ने शराब पी। पति रूप सिंह जब सुबह घर नहीं लौटा तो पत्नी उसे खोजते हुए धीरज के घर पहुंच गई। वहां उसने देखा कि अजीत का कमरा बाहर से बंद था। जैसे ही उसने कुंडी खोली तो भीतर जो मंजर देखने को मिला, उसे देख वो सदमे से बेहोश हो गई। जमीन पर रूप सिंह और धीरज की जली हुई लाश पड़ी थी। दोनों की हत्या का आरोप अजीत सिंह पर है। राजस्व पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है।