Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में अपने घर का सपना साकार करना अब महंगा हो जाएगा। एमडीडीए अपने फ्लैट्स की कीमत बढ़ा रहा है। अगर आप इसी साल घर खरीदने की योजना बना रहें हैं तो थोड़ा जल्दी कीजिए, अगर आपने अगले कुछ दिनों में घर खरीद लिया, तो आप फ्लैट की कीमत का दस प्रतिशत तक बचा सकते हैं। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के फ्लैट्स की कीमत बढ़ने वाली है। अगस्त से फ्लैट्स की कीमतें बढ़ जाएंगी। किस-किस आवासीय योजना में फ्लैट्स की कीमत बढ़ने वाली है। ये भी जान लें। एमडीडीए ने आईएसबीटी और ट्रांसपोर्ट नगर आवासीय योजना में बन रहे फ्लैट्स की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है। तो अगर आप इन दोनों आवासीय योजनाओं में से किसी में भी फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो जल्दी कीजिए। 1 अगस्त से ये फ्लैट्स दस फीसदी तक महंगे हो जाएंगे। इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा।