उत्तराखंड के रहने वाले शिव कुमार के घर शिवरात्रि के दिन तीन शिशुओं ने जन्म लिया, परिवार वाले इसे शिव का आशीर्वाद मान रहे हैं...
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: women gave birth three baby boy on sawan in uttarakhand
हरिद्वार: कहते हैं भोलेनाथ की कृपा बरसती है, तो भक्तों की झोली खाली नहीं रहती। रुड़की के एक परिवार के लिए भी श्रावण मास की शिवरात्रि का दिन कृपा की बरसात लेकर आया। इस परिवार में एक नहीं तीन-तीन नन्हें बच्चों की किलकारी गूंजी। परिवार वाले इसे भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद मान रहे हैं। तीनों बच्चों की स्थिति सामान्य है। हालांकि उनका वजन कम है, जिस वजह से उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना लक्सर के मुटकाबाद की है, जहां एक महिला ने शिवरात्रि के दिन तीन बच्चों को जन्म दिया। महिला की डिलीवरी एक निजी अस्पताल में हुई। जैसे ही परिजनों को परिवार में तीन भोलों की किलकारी गूंजने की खबर मिली, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वो इसे भगवान शिव का आशीर्वाद मान रहे हैं। मुटकाबाद में रहने वाले शिव कुमार हरिद्वार के सिडकुल में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। उनकी पत्नी प्रेग्नेंट थी। परिवारवाले नन्हें मेहमान के स्वागत की तैयारी में जुटे थे, लेकिन उन्हें ये अंदाजा बिल्कुल नहीं था कि उन्हें एक नहीं तीन-तीन मेहमानों का स्वागत करना पड़ेगा।
यह भी पढें - उत्तराखंड में अवैध रूप से रह रहा संदिग्ध नागरिक गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
सोमवार रात प्रीति को लेबर पेन शुरू हुआ। प्रीति की हालत खराब थी। परिजन उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल लेकर गए, जहां प्रीति ने रात करीब दो बजे शिवरात्रि के दिन तीन बच्चों को जन्म दिया। परिवार के लोगों को जैसे ही तीन बेटों के जन्म लेने की खबर मिली, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वो तुरंत अस्पताल पहुंच गए। तीनों बच्चों ने सामान्य डिलीवरी से जन्म लिया है। एक शिशु का वजह डेढ़ किलोग्राम, दूसरे का वजन एक किलोग्राम और तीसरे शिशु का वजन एक किलो 250 ग्राम है। बच्चों की हालत सामान्य है, पर वजन कम होने की वजह से उन्हें हायर सेंटर भेजा गया है। शिव कुमार और प्रीति खुश हैं, उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके यहां शिशुओं के रूप मे तीन-तीन खुशियां एक साथ आने वाली हैं। जच्चा-बच्चा की हालत सामान्य है, डॉक्टर्स उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं।