उत्तराखंड में बाइक ना लाने पर ससुरालवालों ने विवाहिता को जहर दे दिया..पढ़ें पूरी खबर
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: uttarakhand efforts to kill woman by poisoning in haridwar
हरिद्वार: कड़े कानून बनाए जाने के बावजूद दहेजलोभी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। दहेजलोभी ससुरालवालों को आज भी दुल्हन से ज्यादा दहेज प्यारा होता है, तभी तो दहेज के लिए वो बहू की जान लेने तक से नहीं झिझकते। ऐसा ही हुआ है उत्तराखंड में, जहां ससुराल वालों पर विवाहिता को जहर देकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगा है। विवाहिता की हालत गंभीर है, वो जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। घटना लक्सर के खानपुर गांव की है, जहां ससुरालवालों ने छोटी नाम की महिला को जहर देकर मारने की कोशिश की। सभी आरोपी घर से फरार हैं, वहीं पुलिस का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। पीड़ित छोटी पदार्था गांव की रहने वाली है, 6 साल पहले उसकी शादी खानपुर तुगलपुर गांव के रहने वाले काला नाम के युवक से हुई थी। आरोप है कि युवक के परिजन शादी में मिले कम दहेज से नाराज थे। वो छोटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।
यह भी पढें - इस गढ़वाली गीत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 2 करोड़ हिट्स के पार पहुंचने वाला पहला पहाड़ी गीत
ससुरालवालों ने मोटरसाइकिल की डिमांड की थी। दो महीने पहले भी आरोपियों ने छोटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया था और कहा था कि मोटरसाइकिल लेकर ही वापस लौटे। तब बुजुर्गों के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलट गया था। छोटी वापस ससुराल आ गई थी। सोमवार को उसका पति घर से बाहर गया हुआ था, इसी बीच ससुरालवाले एक बार फिर छोटी से झगड़ पड़े। आरोप है कि सास, ससुर, देवर और ननद ने छोटी से मारपीट की और उसे जहर पिला दिया। छोटी की हालत बिगड़ने लगी, इसी बीच छोटी का पति घर पहुंच गया और पत्नी को अस्पताल ले गया। पीड़ित का लक्सर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। पीड़ित के परिजन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।