IAS दीपक रावत एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। हरिद्वार में मनमाने तरीके से टिकट के नाम पर पैसे वसूले जा रहे थे। उसी दौरान दीपक रावत ने कार्रवाई कर दी...देखिए
-
आदिशा
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: DEEPAK RAWAT ACTION ON PRIVET BUS
हरिद्वार: उत्तराखंड का हरिद्वार। धर्मनगरी कहे जाने वाले इस शहर में हर दिन हजारों की संख्या में सैलानी आ रहे हैं और यहां से प्राइवेट टैक्सी या फिर बस करके आगे का सफर करते हैं। शासन द्वारा एक तय रेट लिस्ट हर जगह लगाई गई है लेकिन फिर भी नियमों का पालन नहीं हो रहा। ऐसा ही एक नजारा फिर से देखने को मिला है। यहां एक बस में बस में मनमाने तरीके से टिकट के नाम पर पैसे वसूले जा रहे थे, और तो छोड़िए बस में मौजूद यात्रियों को टिकट नहीं दी जा रही थी। किसी से 150, किसी से 300 ...जो मर्जी आए, उस तरह से पैसे वसूले जा रहे थे। सवाल ये है कि जब पहले से सारे नियम बनाए गए हैं, तो नियमों का पालन कौन करेगा? जाहिर सी बात है कि नियमों का पालन तो बस संचालकों को ही करना होगा। ऐसे में जब IAS दीपक रावत को इस बारे में पता चला तो वो मौके पर ही आगबबूला हो गए। तुरंत ही बस को सीज करने के आदेश दिए गए। साथ ही अधिकारियों को आदेश दिए गए कि जिस पार्किंग से ये बसें लगती हैं, वहां औचक निरीक्षण किया जाए। आगे देखिए वीडियो
यह भी पढें - IAS दीपक रावत ने दिखाई इंसानियत, ऐसे बने गरीब रिक्शा वाले के मददगार..देखिए
इसके साथ ही दीपक रावत ने संदेश भी दिया है कि ये कस्टमर का अधिकार है कि उसे टिकट मिले। कार्रवाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप भी देखिए