Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। कड़े कानून बनने के बावजूद बच्चियों के साथ दरिंदगी और छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हालिया मामला ऊधमसिंहनगर के जसपुर का है, जहां मस्जिद के इमाम पर 3 साल की मासूम संग छेड़खानी का आरोप लगा है। पीड़ित के परिजनों ने जब इस मामले में पुलिस से शिकायत की तो आरोपी और उसके साथी पीड़ित परिवार को धमकाने लगे। पुलिस ने इमाम समेत नौ लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पूरा मामला क्या है, चलिए बताते हैं। जसपुर के एक गांव में मदरसे का संचालन होता है। जहां आस-पास के बच्चे पढ़ने जाते हैं। दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक गांव में रहने वाले एक युवक की 3 साल की बेटी भी मदरसे में पढ़ने जाती थी। मदरसे में पढ़ाने के लिए मस्जिद के इमाम आते हैं। घटना 21 जुलाई की है। परिजनों का आरोप है कि 3 साल की मासूम रोते हुए घर आई और बताया कि मदरसे के इमाम ने उसे अपनी गोद बैठा कर गंदी हरकत की। आरोप ये भी है कि बच्ची जब रोने लगी तो आरोपी ने उसे गालियां दी और छड़ी से उसकी पिटाई कर दी।