Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
नैनीताल: कॉर्बेट नेशनल पार्क बाघों के साथ ही वन्यजीवों के संरक्षण के लिए सराहनीय काम कर रहा है। हर साल लाखों पर्यटक कॉर्बेट नेशनल पार्क घूमने आते हैं, वो भी यहां के इंतजामों से खुश नजर आते हैं। वन्यजीवों के लिए बेहतर माहौल बनाने के साथ ही कॉर्बेट नेशनल पार्क ने स्थानीय युवाओं को रोजगार के मौके भी दिए हैं। हाल ही में कॉर्बेट नेशनल पार्क के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की इफेक्टिवनेस एवल्यूशन टाइगर रिजर्व मीटर रैंकिंग रिपोर्ट में उत्तराखंड के कॉर्बेट नेशनल पार्क को टॉप पोजिशन मिली है। इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद कॉर्बेट प्रशासन बेहद उत्साहित है, ये केवल कॉर्बेट के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) हर चार साल में मैनेजमेंट इफेक्टिवनेस एवल्यूशन टाइगर रिजर्व मीटर रैंकिंग रिपोर्ट तैयार करता है। मैनेजमेंट इफेक्टिवनेस एवल्यूशन टाइगर रिजर्व की 2018 रिपोर्ट आ गई है, जिसमें कॉर्बेट नेशनल पार्क को देश में टॉप रैंकिंग मिली है।