Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में बारिश से तबाही की दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बादल फटने की वजह से हुए हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सड़कें भूस्खलन की भेंट चढ़ गईं। सैकड़ों गांवों का एक-दूसरे से संपर्क टूट गया है। लगातार जारी बारिश ने हर तरफ हाहाकार मचाया हुआ है। लोग डरे हुए हैं। भगवान से बारिश का प्रकोप शांत करने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। सबसे पहले बात करते हैं उत्तरकाशी की, जहां टिकोची, माकुली और दुचाणू में बादल फटने की घटना सामने आई है। यहां मची तबाही ने साल 2013 में आई केदारनाथ आपदा की कड़वी यादें ताजा कर दीं। मोरी के आराकोट और माकुड़ी में बादल फटने के बाद आए सैलाब में कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी। 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। उधर एएनआई के मुताबिक उत्तरकाशी में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। दर्जनों मकान सैलाब की भेंट चढ़ गए। अब भी 17 लोगों के मलबे मे दबे होने की सूचना है।