उत्तराखंड: भाइयों ने लूटी बहन की आबरू, बाप ने 10 लाख रुपये में किया समझौता

उत्तराखंड में युवती ने रिश्ते के भाईयों पर गैंगरेप करने और पिता पर 10 लाख रुपये लेकर समझौता करने का आरोप लगाया है...
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: uttarakhand boyes missdeed with girl in haldwani
Image: uttarakhand boyes missdeed with girl in haldwani

नैनीताल: रक्षाबंधन के कुछ ही दिन बाद हल्द्वानी में भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे। एक युवती ने अपने रिश्ते के भाईयों पर तमंचे के बल पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। वैसे रिश्ता तो पिता-बेटी का भी शर्मसार हुआ है, क्योंकि युवती ने अपने पिता पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि आरोपियों की करतूत को पुलिस को बताने की बजाय उसके पिता ने उनसे दस लाख रुपये ले लिए। आरोपियों से दस लाख रुपये में बेटी की इज्जत का सौदा कर दिया। एसीजेएम कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली ये घटना 9 जून 2019 को हुई। पीड़ित ने बताया कि उसका रिश्ते का भाई से अपने घर ले जाने के लिए आया था।

यह भी पढें - उत्तराखंड: रिश्वतखोर अफसर ने 20 हजार रुपये में बेचा ईमान, 4 साल के लिए जेल भेजा गया
उस पर भरोसा कर पीड़ित कार में बैठ गई। पर भाई के मन में तो कुछ और ही चल रहा था। उसने सुनसान रास्ते पर कार रोक दी। तभी तीन और लोग वहां पहुंच गए। सबने तमंचे के बल पर उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने युवती का वीडियो भी बनाया और शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकल कर घर पहुंची। जहां उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़ित का आरोप है कि इतना कुछ हो जाने के बाद भी उसके पिता ने आरोपियों को कुछ नहीं कहा। उल्टा उनसे दस लाख रुपये लेकर समझौता कर लिया। पिता के इस रवैय्ये से युवती को सदमा लगा। कहीं से मदद नहीं मिली तो उसने एसीजेएम कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।