Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में 29 अगस्त को मारी गई कामना रोहिल्ला अपनों की साजिश का शिकार हुई। पुलिस ने आखिरकार इस हत्याकांड का खुलासा कर ही दिया है। उसकी हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि पति अशोक ने ही कराई थी। अशोक के कहने पर उसके दोस्त गौरव और दीपक ने कामना रोहिला की हत्या की थी। पुलिस ने अशोक और उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। केस की जांच के दौरान पुलिस ने रोहिल्ला परिवार के सभी सदस्यों से लंबी पूछताछ की। इस दौरान महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगीं। आईसीयू वार्ड में भर्ती कामना के पति अशोक से भी पुलिस ने पूछताछ की थी। पूछताछ में अहम सुराग हाथ लगे हैं। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने कहा कि कामना रोहिल्ला हत्याकांड में हमें अहम सुराग मिले हैं। ट्रांसपोर्ट कारोबारी अशोक की पत्नी कामना माता मंदिर रोड पर बुटीक चलाती थी। 29 अगस्त की रात को कामना की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या को सोची समझी साजिश के तहत कामना के पति ने ही अंजाम दिया था। आगे जानिए