देहरादून के कामना हत्याकांड में एक और खुलासा, पति ने अवैध संबंधों के शक में कराया मर्डर

देहरादून को हिलाकर रख देने वाले कामना हत्याकांड का खुलासा हो गया है, पति अशोक ने ही कामना की हत्या कराई थी...
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Kamna murder case: Boutique owner woman kamna case in Dehradun
Image: Boutique owner woman kamna case in Dehradun

देहरादून: देहरादून की बुटिक संचालिका कामना रोहिल्ला अपनों की साजिश का शिकार हुई। कामना की हत्या करने वाला कोई और नहीं उसका पति अशोक था। पुलिस ने कामना हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। आरोपी अशोक पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस पूछताछ में अशोक ने चौंकाने वाले खुलासे किए। अशोक जिस रिंकू नाम के रिश्तेदार पर कामना की हत्या का आरोप लगा रहा था, उसकी हत्या अशोक पहले ही करा चुका था। नवंबर में अशोक ने रिंकू उर्फ अजय वर्मा की हत्या कर, लाश को राजस्थान के जंगल में फेंक दिया था। हत्या के लिए उसने दो लाख की सुपारी दी थी। अशोक ने कामना की हत्या का तानाबाना बेहद चालाकी से बुना था, पर वो भूल गया कि परफेक्ट क्राइम जैसी कोई चीज नहीं होती। कामना की हत्या क्यों हुई ये भी बताते हैं।

यह भी पढ़ें - देहरादून के कामना हत्याकांड का में बड़ा खुलासा, पति ही निकला पत्नी का हत्यारा
जांच में पता चला है कि आरोपी पति अशोक को कामना पर शक था, उसे लगता था कि कामना और रिंकू के बीच अवैध संबंध हैं। रिंकू की हत्या की वजह भी यही शक बना। अशोक ने सोचा कि कामना की हत्या का आरोप रिंकू पर लगा कर वो बच जाएगा। पुलिस रिंकू को ढूंढती रहेगी और वो पुलिस को कभी मिलेगा नहीं। पर पुलिस पहले दिन ही अशोक का खेल समझ गई थी। पुलिस ने अशोक के दोस्त और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति अशोक का पुलिस की निगरानी में ट्रीटमेंट चल रहा है। एक आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आपको बता दें कि 29 अगस्त की रात बुटिक संचालिक कामना रोहिल्ला की हत्या कर दी गई थी। कामना नेहरू कॉलोनी के माता मंदिर रोड के पास रहती थी। कामना के पति अशोक उर्फ कपिल रोहिल्ला के पेट में भी गोली लगी थी। अशोक ने बयान दिया था कि कामना की हत्या रिंकू ने की है। तब से पुलिस रिंकू की तलाश कर रही थी, लेकिन हत्याकांड का सूत्रधार पति अशोक निकला।