Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में हुए कामना हत्याकांड ने पूरे उत्तराखंड को सन्न कर दिया। कामना की हत्या पति अशोक ने कराई, ये तो सब जानते ही हैं। अब हत्या की असल वजह भी सामने आ गई है। कामना और अशोक के बदलते रिश्तों की इनसाइड स्टोरी सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। अशोक का कहना है कि वो कामना से बेइतंहा प्यार करता था, पर जब दोनों के रिश्ते में तीसरे की एंट्री हो गई, तो सबकुछ खत्म होता गया। पहले भरोसा टूटा, फिर रिश्ता और आखिर में कामना की जिंदगी की डोर...प्यार, शादी, कत्ल ये सबकुछ महज पांच साल के भीतर हो गया। अशोक और कामना की लव स्टोरी शुरू हुई थी साल 2009 में। अशोक ट्रांसपोर्टर था। उसकी पीसीओ चलाने वाली एक युवती के साथ दोस्ती थी। इसी युवती के भाई के साथ कामना का रिश्ता था। बाद में युवती के बहाने कामना और अशोक में नजदीकियां बन गईं। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि कामना ने पहला रिश्ता तोड़कर अशोक संग रहने का फैसला कर लिया। कामना से करीबी बढ़ने के बाद अशोक ने भी पीसीओ चलाने वाली युवती से दूरी बना ली। कामना अशोक पर शादी का दबाव बना रही थी।