चमोली जिले के घाट इलाके में भूस्खलन से तबाही, घरों में घुसा मलबा

भूस्खलन के बाद कुमारतोली गांव के कई घरों में मलबा घुस गया, एक भवन भी क्षतिग्रस्त हुआ है...
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
landslide Uttarakhand: landslide heavy rainfall in chamoli
Image: landslide heavy rainfall in chamoli

चमोली: उत्तराखंड में आफत की बारिश का कहर थम नहीं रहा। लगातार जारी बारिश से लोग हलकान हैं। सड़कें टूट गई हैं, कई जगह भूस्खलन हुआ है। चमोली में देर रात हुई बारिश के बाद कुमारतोली गांव में भूस्खलन शुरू हो गया। पहाड़ी से गिरे पत्थर और मलबा सैलाब के साथ बहकर लोगों के घर तक पहुंच गए। घरों में मलबा जमा हो गया। पत्थर-मलबा गिरने की तेज आवाज सुन लोग घरों से निकल आए। लोगों ने जान बचाने के लिए घर छोड़ दिए और सुरक्षित जगहों पर चले गए। घटना घाट विकासखंड की है, जहां कुमारतोली गांव में रात 2 बजे अचानक भूस्खलन शुरू हो गया। पहाड़ी टूटने की वजह से कई घर मलबे की चपेट में आ गए। घाट-रामणी मोटरमार्ग पर भी मलबा जमा है। रास्ता बंद है। लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। PWD की टीम जेसीबी की मदद से रास्ता खोलने में जुटी है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बहन को बाइक पर बिठा कर ले जा रहा था भाई, दर्दनाक हादसे में हुई मौत
चमोली के घाट इलाके में देर रात हुई बारिश के बाद हर तरफ तबाही के निशान नजर आ रहे हैं। पत्थर-मलबा गिरने की आवाजें सुन लोग रात को ही घरों को छोड़कर सुरक्षित जगहों पर चले गए थे। सुबह जब बारिश कम हुई तब लोग अपने घर वापस लौटे, लेकिन वापस लौटने पर घर की हालत देख उनके होश उड़ गए। घरों में मलबा जमा था। जगह-जगह मटमैला पानी भरा हुआ था। भूस्खलन की वजह से एक मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। घाट-रामणी मोटरमार्ग भी बंद है। प्रशासन की टीम रास्ता खोलने में जुटी है। कुमारतोली में अब भी पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। लोग डरे हुए हैं, प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। गांव के कई घर खतरे की जद में हैं। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की।