Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: नए मोटर व्हीकल एक्ट ने एक बात तो साबित कर दी कि लोग आज भी अपनी सुरक्षा के लिए नहीं बल्कि सिर्फ चालान से बचने के लिए हेलमेट पहते हैं। मोटर वाहन अधिनियम में भारी जुर्माने का प्रावधान होने के बाद वाहन चालकों में खलबली मची है। ट्रैफिक रूल्स की अनदेखी करने वाले लापरवाह लोग डरे हुए हैं। हेलमेट की धड़ाधड़ बिक्री हो रही है। बात करें दून शहर की, तो यहां पिछले 11 दिन में करीब 20 हजार हेलमेट खरीदे गए। यानि ये 20 हजार लोग इससे पहले हेलमेट नहीं पहन रहे थे। पर भारी जुर्माने के डर से अब हेलमेट पहन कर निकलने लगे हैं। सोशल मीडिया पर भले ही चालान पीड़ित लोग अपना दुखड़ा रो रहे हों, लेकिन सच तो ये है कि भारी जुर्माने ने लोगों को ट्रैफिक रूल्स फॉलो करना सिखा दिया है। बिना बीमा गाड़ी चलाने वाले, सीट बेल्ट ना पहनने वाले, बिना प्रदूषण चेक कराए गाड़ी चलाने वाले लोग डर गए हैं। बीमा ऑफिस से लेकर प्रदूषण जांच केंद्रों तक में लोगों की कतार लगी है।