कामना हत्याकांड की जड़ में झूठ, लालच, शक और दरकते रिश्ते हैं, मर्डर मिस्ट्री पर जल्द ही टीवी शो बन सकता है...
-
Komal
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Ashok write the script for double murder after watching tv serial
देहरादून: देहरादून के कामना हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। हत्या की कहानी एकदम फिल्मी है। कामना के शातिर पति अशोक ने उसे रास्ते से हटाने के लिए लंबी प्लानिंग की थी। इसके लिए उसने क्राइम टीवी शोज देखे, इंटरनेट से जानकारी हासिल की, सोचा रिंकू और कामना का मर्डर कर बच निकलेगा। पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो जाएगा। पर ऐसा हुआ नहीं। परफेक्ट क्राइम जैसी बातें सिर्फ फिल्मों में दिखती हैं। अशोक भी कानून के शिकंजे से बच नहीं सका। खबर मिली है कि क्राइम शो देखने के शौकिन अशोक की घिनौनी साजिश जल्द ही छोटे पर्दे पर दिखेगी। रिंकू-कामना हत्याकांड पर जल्द ही टीवी शो बनेगा। लोग शक, झूठ, लालच और दरकते रिश्तों की कहानी टीवी शो में देखेंगे। सूत्रों के मुताबिक कुछ टीवी सीरियल वाले इस कहानी पर शो बनाने में इंट्रस्टेड हैं, उन्होंने पुलिस अधिकारियों से संपर्क भी किया है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड रोडवेज के अधिकारी का ऑडियो वायरल- ‘साहब यहां आओ, पूरा डिपो बेच खाएंगे’
रिंकू और कामना डबल मर्डर केस को अंजाम देने के लिए अशोक डेढ़ साल से प्लानिंग कर रहा था। पत्नी कामना को रास्ते से हटाने से पहले उसने रिंकू का मर्डर कराया। अशोक झूठ का जाल बुनता रहा। कामना और रिंकू के घरवाले भी उसके जाल में फंस गए, इसीलिए जब रिंकू गायब हुआ तो किसी को अटपटा नहीं लगा। रिंकू-कामना की मर्डर मिस्ट्री का सच अब सबके सामने है। अशोक ने कामना को मारने से पहले रिंकू को रास्ते से हटाया, ताकि वो जुर्म का ठीकरा उसके सिर फोड़ सके। अशोक ने सोचा पुलिस रिंकू को ढूंढती रहेगी और वो पुलिस को कभी मिलेगा ही नहीं। इस तरह अशोक साफ बच जाएगा। रिंकू का मर्डर पिछले साल नवंबर में हुआ था। रिंकू अपने घर नहीं आता था, इसीलिए जब वो गायब हुआ तो किसी ने उसकी खोज-खबर भी नहीं ली। अशोक झूठ पर झूठ बोलता रहा। कभी कहता कि रिंकू ने उसे फोन कर मारने की धमकी दी, कभी कहता कि रिंकू ने उसे बाइक से टक्कर मारी। एक बार तो उसने पुलिस को फोन भी कर दिया था। सब अशोक की कहानी को सच मानने लगे। कामना भी यही मानने लगी थी कि रिंकू उनकी जान का दुश्मन है। आपको बता दें कि 29 अगस्त की रात को बुटिक संचालिका कामना रोहिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान कामना के पति अशोक के पेट में भी गोली लगी थी। हत्या का आरोप पति अशोक, उसके दोस्त गौरव शर्मा और दीपक पर है। तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।