Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत देहरादून में धड़ाधड़ चालान कट रहे हैं। लापरवाह वाहन चालकों से जुर्माना वसूला जा रहा है। देहरादून में दस हजार रुपये का पहला चालान गुरुवार को कटा। नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत गुरुवार को परिवहन विभाग की टीम ने टाटा मैजिक वाहन का चालान काटा। चालान क्यों कटा ये भी जान लें। गाड़ी चलाते वक्त ड्राइवर नशे में धुत था। यही नहीं 8 सीटर गाड़ी में ड्राइवर ने 12 सवारियां भर रखी थीं। परिवहन विभाग की टीम ने गाड़ी को सीज कर दिया है। टीम ने आरोपी ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी। नशे में गाड़ी चलाने वाले और ज्यादा कमाई के चक्कर में ओवरलोडिंग करने वालों के लिए ये बड़ा सबक है। ऐसे लोग अब भी नहीं सुधरे तो भारी जुर्माना भरना पड़ेगा।