Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में डेंगू के डंक से आम लोग ही नहीं पुलिस महकमा भी परेशान है। हालात कितने खराब हैं, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि ऋषिकेश कोतवाली के कुल 25 पुलिसकर्मी डेंगू की चपेट में हैं। इन पुलिसकर्मियों में पांच सब इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। अब मच्छर तो मच्छर है, काटने से पहले सोचता थोड़े है कि किसे काट रहा है। वर्दीवाले भी डेंगू के डंक की चपेट में आ गए। सभी पुलिसकर्मियों का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। आमतौर पर किसी से ना डरने वाले पुलिसकर्मी भी मच्छरों से डरे हुए हैं। पुलिस महकमा भी परेशान है। पुलिसकर्मी ही बीमार पड़ जाएंगे तो कानून व्यवस्था संभालेगा कौन। वैसे पुलिसकर्मियों को डेंगू होने की एक अहम वजह भी पता चल गई है। ये वजह भी बताते हैं। दरअसल ऋषिकेश कोतवाली के आस-पास गंदगी का अंबार लगा है। जहां गंदगी, वहां मच्छर।