Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रपुर: उत्तराखंड का रुद्रपुर शहर, ये शहर औद्योगिक क्षेत्र के तौर पर मशहूर है। पर पिछले कुछ वक्त से इस क्षेत्र में ऐसी दिल दहला देने वाली घटनाएं हो रही हैं, जिन्होंने लोगों को डरा दिया है। अपराधी बेखौफ हैं, उन्हें पुलिस का डर नहीं रह गया है। पुलिस की नाक के नीचे हत्या जैसी जघन्य वारदातें हो रही हैं। हालिया मामला ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र का है, जहां दो महिलाओं की बेहरमी से हत्या कर दी गई। दोनों अलग-अलग मामले हैं। एक महिला की लाश बोरे में बंद मिली है, आरोपी ने धारदार हथियार से हत्या करने के बाद महिला की लाश को कई टुकड़ों मे काट दिया था। जिसने भी ये मंजर देखा उसका कलेजा मुंह को आ गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। पुलिस कह रही है कि महिला की हत्या उसी के पति ने की है। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी ने लाश के कई टुकड़े कर दिए। आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उसने जिस तरह लाश के टुकड़े किए हैं, उसे देख पुलिसकर्मियों की भी रूह कांप गई।