Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुड़की: उत्तराखंड में गजब हो गया। यहां गर्लफ्रैंड से मिलने गये प्रेमी को लोगों ने चोर समझकर धुन दिया। युवक गंभीर रूप से घायल है, और अस्पताल में भर्ती है। पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है, जिन्होंने युवक की पिटाई की। घटना रुड़की के गंगनगर कोतवाली की है। जहां कॉलोनी में रहने वाली एक लड़की का पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। लड़की के घरवाले कहीं गए हुए थे। इसी बीच लड़की ने लड़के को फोन कर दिया। उसे घर पर मिलने बुला लिया। लड़का भी गर्लफ्रैंड से मिलने की उतावली में झट से लड़की के घर मिलने पहुंच गया। पर दोनों के मिलने की टाइमिंग गलत थी। आस-पास के लोगों ने देखा की देर रात युवक लड़की के घर में तांक-झांक कर रहा है। कुछ सूझा नहीं तो लोग भीड़ लेकर लड़की के घर पहुंच गए।