Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
रुद्रपुर: उत्तराखंड की औद्योगिक नगरी कहे जाने वाले रुद्रपुर को ना जाने किसकी नजर लग गई है। बीते दो दिनों में यहां दो महिलाओं की हत्या कर दी गई थी। हत्या का ये सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। क्षेत्र की एक कॉलोनी में युवक ने अधेड़ महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से युवक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना बीएसएनएल कॉलोनी की है, जहां रतिभान सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। रतिभान मूलरूप से यूपी के प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं, वो बीएसएनएल में लाइनमैन हैं। रतिभान के दो बेटे दिल्ली में जॉब करते हैं, जबकि बेटी की शादी हो चुकी है। सोमवार की रात रतिभान किसी काम से अपने गांव गए हुए थे। घर में उनकी 50 वर्षीय पत्नी रीता सिंह और बेटी रेखा थी। मंगलवार सुबह रेखा स्कूल में पढ़ाने के लिए चली गई।