Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में बीएसएनएल कर्मी की पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लड़का 12वीं का छात्र है। हत्या की वजह भी सामने आ गई है, जो कि बेहद शर्मनाक है। आरोपी राहुल 48 साल की महिला के साथ दुष्कर्म करना चाहता था, महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। घटना मंगलवार की है। बीएसएनएल कॉलोनी में रहने वाली रीता सिंह की एक युवक ने हत्या कर दी थी। आरोपी युवक राहुल रीता सिंह के पड़ोस मे रहता था। मंगलवार को जब घर में कोई नहीं था तो राहुल घर में दाखिल हुआ और रीता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। अपने बचाव के लिए रीता ने चाकू उठा लिया। बाद में आरोपी ने रीता से चाकू छीना और उसी चाकू से कई वार कर रीता की हत्या कर दी।