भटोली गांव में सात फेरे लेने से पहले दुल्हन ने पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया, दुल्हन शीतल ने दूसरे युवाओं को भी खास संदेश दिया है..
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Bride voted before marriage in Srinagar Garhwal
पौड़ी गढ़वाल: मतदान करना हमारा अधिकार ही नहीं हमारी जिम्मेदारी भी है। पढ़े-लिखे लोग जब तक ये जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे, तब तक स्वच्छ राजनीति की कल्पना भी नहीं की जा सकती। ये बात श्रीनगर की रहने वाली शीतल अच्छी तरह समझती थी, तभी तो शीतल ने शादी के वचन लेने से पहले देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। दुल्हन के रूप में सजी शीतल दूल्हे संग फेरे लेने से पहले पोलिंग बूथ पहुंची और वोट देकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। श्रीनगर गढ़वाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान हुआ। जिसे लेकर युवाओं में खूब उत्साह दिखा। खिर्सू ब्लॉक के देवलगढ़ में दुल्हन शीतल ने शादी की रस्में निभाने से पहले वोट दिया। शीतल भटोली गांव की रहने वाली हैं। गांव में शादी की रस्में चल रही थीं, पर शीतल ने सात फेरे लेने से पहले वोट देने का फैसला किया। परिवारवालों ने भी बेटी की इच्छा का सम्मान किया।
यह भी पढ़ें - ऊषा नकोटी..पति बीमार हुए तो शुरु किया अपना काम, अब दूसरे राज्यों से भी बढ़ी डिमांड
इस तरह दुल्हन के लिबास में सजी शीतल वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंची, बाद में घर लौटकर विवाह की रस्में निभाईं। पहली बार मताधिकार का इस्तेमाल करने वाली शीतल बेहद उत्साहित नजर आईं। वोट डालने के बाद दुल्हन शीतल घर पहुंची, तब कहीं जाकर विवाह की रस्में शुरू हो सकीं। सबने शीतल के फैसले को सराहा। शीतल ने कहा कि चाहे हम कितने ही व्यस्त हों, अपने मताधिकार का इस्तेमाल सबको करना चाहिए। ये हमारा अधिकार तो है ही, हमारा कर्तव्य भी है। पहाड़ के गांवों में अब भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। सड़कें नहीं है, पानी की किल्लत है। अगर हम इन समस्याओं का समाधान चाहते हैं तो अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरूर करें। क्योंकि यही ऐसा तरीका है, जिसके जरिए हम क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने में अपना योगदान दे सकते हैं। गांव का विकास करने वाले प्रत्याशी को वोट दें, और क्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।