उत्तराखंड में BJP विधायक का विवादित बयान, मुस्लिम बहुल इलाके को कहा- ‘टोटल पाकिस्तान’

ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौड़ ने सोमवार को एक कार्यक्रम में कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद बवाल मचा पड़ा है...पढ़ें पूरी खबर
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
provocative speech: Bjp mla suresh rathore said provocative speech
Image: Bjp mla suresh rathore said provocative speech

हरिद्वार: उत्तराखंड के बीजेपी विधायक अपने कामों के लिए कम और अपने बयानों के लिए ज्यादा चर्चा में रहते हैं। बयानों को लेकर इन्हें सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल किया जाता है। भड़काऊ बयान देने वाले इन नेताओं में अब बीजेपी विधायक सुरेश राठौड़ का नाम भी शामिल हो गया है। हाल ही में बीजेपी विधायक सुरेश राठौड़ ने एक कार्यक्रम में ऐसी बात कह दी कि वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर फजीहत हो रही है। पूरा मामला क्या है, ये भी बताते हैं। ज्वालापुर विधानसभा में सोमवार को एक कार्यक्रम था। धनौरी-तेल्लीवाला सड़क का शिलान्यास होना था। इस कार्यक्रम में बीजेपी विधायक सुरेश राठौड़ भी आए थे। सुरेश राठौड़ ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

कार्यक्रम में सुरेश राठौड़ ने लक्सर के समीप स्थित गढ़ी संघीपुर क्षेत्र को यह भी पढ़ें - देहरादून के अमीर लोगों के लिए खतरा, यूपी के बदमाशों के निशाने पर हैं आप
पाकिस्तान कह दिया। विधायक सुरेश राठौड़ ने कहा कि ‘मेरा विधानसभा क्षेत्र 67 किलोमीटर लंबी दूरी में फैला हुआ है। इसमें लक्सर के समीप गढ़ी संघीपुर का क्षेत्र भी आता है जो टोटल पाकिस्तान ही है, 52 प्रतिशत तो पाकिस्तान का हिस्सा है। बाकी 48 प्रतिशत में यह क्षेत्र है, जिससे मैं जीतकर आता हूं’। सुरेश राठौड़ यहीं नहीं थमे। उन्होंने ये भी कहा कि गढ़ी संघीपुर में भी कुछ लोग हैं, जो कि नकारात्मक बातें करते हैं। इससे मुझे दुख होता है। बीजेपी विधायक के बयान वाली ये फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। अपने क्षेत्र को पाकिस्तान करार देने वाली बात लोगों को रास नहीं आई और उन्होंने विधायक जी को सोशल मीडिया पर घेरना शुरू कर दिया है। वहीं बयान पर बवाल मचने के बाद हरिद्वार बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने कहा कि अगर ये बात सच है तो विधायक सुरेश राठौर को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए था। वो जल्द ही इस संबंध में विधायक सुरेश राठौर से बात करेंगे।