ऋषिकेश AIIMS के गेट पर जंगल से आ धमका विशाल हाथी, मचा हड़कंप..देखिए वीडियो

देर रात एक विशालकाय हाथी एम्स हॉस्पिटल के गेट के सामने टहलता दिखा, अस्पतालकर्मियों ने हाथी की मौजूदगी का वीडियो भी बनाया है...आप भी देखिए
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Rishikesh: Elephant came in front of Rishikesh aims gate
Image: Elephant came in front of Rishikesh aims gate

हरिद्वार: उत्तराखंड में इंसानों और जंगली जानवरों के बीच झड़प की घटनाएं बढ़ रही हैं। जंगली जानवर अब जंगल छोड़ शहरों में दाखिल हो रहे हैं, ऐसा ही एक नजारा तीर्थनगरी ऋषिकेश में देखने को मिला, जहां एक विशालकाय हाथी एम्स अस्पताल के गेट के सामने टहलता नजर आया। शुक्र है कि गजराज की मौजूदगी के वक्त अस्पताल के गेट के पास कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना देर रात की है। जिस वक्त लोग गहरी नींद में थे, उसी वक्त एक विशाल हाथी बैराज पुल से होते हुए वीरभद्र रोड स्थित एम्स हॉस्पिटल के पास पहुंच गया। घटना के वक्त गेट पर सिक्योरिटी गार्ड मौजूद था। हाथी को करीब आते देख सिक्योरिटी गार्ड ने बिना देरी किए अस्पताल के गेट बंद कर दिए। गेट खुला होता तो हाथी अस्पताल में दाखिल हो सकता था, पर शुक्र है कि ऐसा नहीं हुआ। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड Cricket में रिश्वत का खेल शुरू, टीम में सलेक्शन के बदले मांगे 5 लाख रूपये!
कुछ देर अस्पताल के पास टहलने के बाद हाथी वहां से वापस लौट गया, तब कहीं जाकर लोगों की जान में जान आई। आपको बता दें कि ऋषिकेश में हाथियों के आतंक की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं। सड़क से गुजरते वाहनों पर हाथियों के हमले की घटनाएं भी हुई हैं। हाथी जंगल से निकल कर आबादी वाले इलाकों में आ जाते हैं, जिस वजह से डर का माहौल बना रहता है। एम्स हॉस्पिटल के सिक्योरिटी गार्ड ने सूझबूझ दिखाते हुए अस्पताल के गेट बंद ना किए होते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। गार्ड के शोर मचाने के बाद हाथी वहां से चला गया। अस्पताल के कर्मचारियों ने हाथी की मौजूदगी का वीडियो भी बनाया है। कर्मचारियों ने बताया कि हाथी राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र से होते हुए बैराज पुल को पार करके एम्स के गेट नंबर 1,2 व 3 के सामने से गुजरा। गार्ड के शोर मचाने पर हाथी वापस मुड़कर दराजपुर से होता हुआ राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वापस चला गया।

ऋषिकेश AIIMS में कल रात इलाज करवाने आये बैराज जंगल से गजराज (हाथी) महाराज अपना इलाज कराने एम्स प्रशासन ने दिए उचित इलाज करने के निर्देश 😂🤣

Posted by Nitin Saxena on Thursday, October 10, 2019