कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बेटे की शादी आज, बहू बनेंगी राजकुमारी मोहिना..देखिए तस्वीरें

रीवा राजकुमारी मोहिना आज कैबिनेट मिनिस्टर सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश संग विवाह बंधन में बंध जाएंगी, देखिए तस्वीरें...
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
satpal maharaj: Rewa princess marry with cabinet minister satpal maharaj son
Image: Rewa princess marry with cabinet minister satpal maharaj son

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार आज शाही शादी का गवाह बनेगा। रीवा की राजकुमारी मोहिना आज उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की बहू बन जाएंगी। सोमवार को राजकुमारी मोहिना सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश संग सात फेरे लेंगी। शादी समारोह हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे से सटे बैरागी कैंप में होगा। विवाहस्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पुलिस भी अलर्ट है। हाईप्रोफाइल शादी को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पिछले कई दिनों से ट्रैफिक प्लान बनाने में मशगूल थे। बैरागी कैंप में विशाल मंडप सजाया गया है। रविवार को मेंहदी की रस्म हुई, मेंहदी समारोह का आयोजन दिल्ली-हरिद्वार स्थित एक होटल में किया गया, जिसमें देश-दुनिया की मशहूर हस्तियां पहुंची।

  • भव्य हुआ मेंहदी समारोह

    Rewa princess marry with cabinet minister satpal maharaj son
    Pic: 1/ 5
    Image: Rewa princess marry with cabinet minister satpal maharaj son

    मेंहदी समारोह के दौरान दौरान वर पक्ष के चुनिंदा सदस्य और मोहिना के परिजन मौजूद थे। शहर के ज्यादातर होटल और धर्मशालाएं बुक हो गई हैं।

  • बड़ी हस्तियां आने वाली हैं

    Rewa princess marry with cabinet minister satpal maharaj son
    Pic: 2/ 5
    Image: Rewa princess marry with cabinet minister satpal maharaj son

    सुयश महाराज और मोहिना की शादी में उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ ही केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शिरकत करेंगे।

  • स्वागत की सभी तैयारियां

    Rewa princess marry with cabinet minister satpal maharaj son
    Pic: 3/ 5
    Image: Rewa princess marry with cabinet minister satpal maharaj son

    वीवीआईपी मेहमानों के स्वागत की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। मोहिना की सहेलियां भी हरिद्वार पहुंच गई हैं। कई प्रदेशों के राज्यपाल भी विवाह समारोह में हिस्सा लेने पहुंचेंगे।

  • रीवा की राजकुमारी हैं मोहिना

    Rewa princess marry with cabinet minister satpal maharaj son
    Pic: 4/ 5
    Image: Rewa princess marry with cabinet minister satpal maharaj son

    आपको बता दें कि मोहिना रीवा की राजकुमारी हैं और बेहद रॉयल लाइफ जीती हैं। मोहिना सबसे पहले साल 2012 में रियेलिटी शो डांस इंडिया डांस में नजर आईं थीं। दर्शक उन्हें सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में भी देख चुके हैं।

  • फरवरी में हुई थी सगाई

    Rewa princess marry with cabinet minister satpal maharaj son
    Pic: 5/ 5
    Image: Rewa princess marry with cabinet minister satpal maharaj son

    मोहिना और सुयश महाराज की सगाई फरवरी में हुई थी। आज मोहिना सुयश संग विवाह बंधन में बंधकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पुत्रवधु बन जाएंगी।