Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हरिद्वार: खूबसूरत इठलाती-बलखाती बिल्लियां भला किसे नहीं भातीं। बिल्लियां घर में घुसकर दूध-खाना चट कर जाती है, ये सबको पता है, पर लक्सर में एक बिल्ली ने जो किया, वो सुन आप भी अपना सिर खुजाने लगेंगे। उत्तराखंड के लक्सर में एक गांव है कुतुबपुर गांव, जहां युनुस नाम का युवक दुकान चलाता है। युवक ने किसी तरह 90 हजार रुपये बचाकर रखे हुए थे। यही उसकी जिंदगीभर की जमापूंजी थी, जिसके बारे में युवक ने अपने घरवालों तक को नहीं बताया था। युवक ने 90 हजार रुपये एक पॉलीथिन में रखकर उसे प्लास्टिक के एक बॉक्स में रख दिया था। पर युवक की मेहनत से जोड़ी पाई-पाई को एक बिल्ली ले उड़ी। रात को खाने के लालच में घर में घुसी बिल्ली ने रुपयों से भरी थैली उड़ा ली। ज्यादातर नोट रास्ते में इधर-उधर गिर गए। सुबह युवक ने अपने रुपयों की तलाश की तो उसे रुपये नहीं मिले। बाद में उसे पता चला कि कुछ लोगों को सड़क पर रुपये बिखरे मिले थे। परेशान युवक ने खोजबीन शुरू की तो उसे रुपयों की पॉलीथिन एक खेत में पड़ी मिल गई, लेकिन तब तक उसकी गाढ़ी कमाई लुट चुकी थी। पॉलीथिन में सिर्फ 8 हजार रुपये पड़े थे। बाकि रुपये बिल्ली ने सड़क पर उड़ा दिए, जिन्हें राहगीरों ने लूट लिया। कुछ रुपयों को बिल्ली ने दांत और पंजों से फाड़ दिया था। अब युवक उस दिन को कोस रहा है, जब उसने रुपयों को पॉलीथिन में रखकर छिपाया था। ये घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। रुपये उड़ाने के लिए अभी तक सिर्फ बंदर ही बदनाम थे, पर अब ये काम बिल्लियां भी करने लगी हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के 500 सरकारी स्कूलों के लिए खुशखबरी, जनवरी से शुरू होंगी स्मार्ट क्लास