Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
: उत्तराखंड की धरती बार-बार डोल रही है, ये अच्छा संकेत नहीं है। अब हम आपको जो खबर बताने जा रहे हैं, उसे पढ़कर आपकी चिंता बढ़ने वाली है। वैज्ञानिकों की मानें तो तिब्बत से लेकर पूरे उत्तराखंड क्षेत्र पर महाभूकंप यानि मेगा अर्थक्वेक का खतरा मंडरा रहा है। पूरे हिमालयी क्षेत्र में तेजी से भूकंपीय ऊर्जा इकट्ठी हो रही है, जो कि बाहर नहीं निकल पा रही। ये अच्छा संकेत नहीं है, भूगर्भ में इकट्ठा हो रही ऊर्जा कभी भी भूकंप के रूप में बड़ी तबाही ला सकती है। ये बात वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आरजे पेरुमल के अध्ययन में पता चली है। डॉ. आरजे पेरुमल वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं। इसी अध्ययन के लिए हाल ही में डॉ. पेरुमल को नेशनल जियोसाइंस अवार्ड से नवाजा गया है। उन्होंने बताया कि कुमाऊं-गढ़वाल और नेपाल हिमालय यानि तिब्बत से उत्तराखंड वाले भूभाग में नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (एनजीआरआइ) समेत अन्य संस्थानों ने जीपीएस स्टेशन स्थापित किए हैं। इनके अध्ययन में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।