Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: काशीपुर के पिंकी रावत हत्याकांड से पूरा प्रदेश स्तब्ध है। पौड़ी के धुमाकोट में रहने वाली पिंकी जीवन में आगे बढ़ने के लिए, परिवार के लिए कुछ बेहतर करने का सपना लिए काशीपुर गई थी। सोचा था अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार की देखभाल करेगी, पर बदमाशों ने देवभूमि की इस बेटी के सपनों को कुचल दिया। मोबाइल शॉप लूटने आए बदमाशों को पिंकी पर जरा भी रहम नहीं आय। उन दरिंदों ने चाकू से वार कर पिंकी की जान ले ली। पिंकी धुमाकोट के कोनगोड़ीखाल की रहने वाली थी। पिंकी की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पिंकी हत्याकांड का अब तक खुलासा ना होने से लोगों में भी नाराजगी है। समाजसेवी रोशन रतूड़ी ने भी पिंकी हत्याकांड पर अपना गुस्सा जाहिर किया। अपने फेसबुक पेज के जरिए उन्होंने पिंकी की हत्या पर अफसोस जताते हुए, आरोपियों की जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने लिखा की 19 साल की पिंकी की दिनदहाड़े एक बजे हत्या कर दी गई, लेकिन हत्यारे अभी भी खुले खूम रहे हैं। उन्होंने पिंकी के कातिलों को जल्द पकड़ने और उन्हें सरेआम फांसी देने की भी मांग की।