Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: काशीपुर के मोबाइल शोरूम में काम करने वाली पिंकी रावत की हत्या से हर कोई स्तब्ध है। लोगों में गुस्सा है, लोग पिंकी को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं। दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड ने हर किसी को हिलाकर रख दिया। 20 साल की पिंकी को मारने के लिए आरोपी ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। पुलिस ने बताया कि हत्यारे ने चाकू से पिंकी के पेट पर 8 वार किए थे। अनुमान है कि आरोपी ने पिंकी की गर्दन दबाकर एक के बाद एक कई वार किए होंगे। घटनास्थल पर फर्श और काउंटर पर खून के छींटे मिले हैं। मरने से पहले पिंकी ने हत्यारों से काफी संघर्ष किया होगा, इसके भी सबूत मिले हैं। फिलहाल ये साफ नहीं हो सका है कि हत्या में कितने लोग शामिल थे।