उत्तराखंड: छोटी सी बात पर खूनी खेल, पति ने पत्नी को दी दर्दनाक मौत

रुपयों को लेकर हरीश और सुनीता के बीच अक्सर झगड़ा होता था, जिसके चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी..
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Husband murdered wife: Husband murdered wife at pithoragarh arrested
Image: Husband murdered wife at pithoragarh arrested

पिथौरागढ़: घर में सो रही पत्नी की बेहरमी से हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला पिथौरागढ़ का है, जहां शुक्रवार को एक महिला की लाश मिली थी। महिला की लाश सरस्वती विहार कॉलोनी में एक मकान के सामने पड़ी थी। मामला हत्या का था। महिला की शिनाख्त 38 साल की सुनीता देवी के रूप में हुई। महिला का पति हरीश सिंह घटना के बाद से फरार था। मृतक की बहन ने उसके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के 12 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। हरीश ने बताया कि वो पेशे से ड्राइवर है। पत्नी सुनीता उससे अक्सर रुपयों की डिमांड करती थी। वो उससे रुपये मांगती थी, साथ ही घर के लिए सामान लाने के लिए भी कहती थी। इसी बात को लेकर सुनीता और हरीश के बीच रोज झगड़ा होता था। गुरुवार रात भी हरीश और सुनीता के बीच झगड़ा हुआ। बाद में सुनीता सोने चली गई। इसी दौरान हरीश ने चुन्नी से गला घोंटकर सुनीता की हत्या कर दी। वो लाश को गधेरे में फेंकने जा रहा था, लेकिन थक जाने की वजह से उसने लाश एक घर के सामने छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। शुक्रवार को हरीश जब अपने कपड़े और सामान लेने घर आ रहा था तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में हरीश ने पत्नी की हत्या की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें - वाह DM मंगेश घिल्डियाल..1612 महिलाओं की रोजगार से जोड़ा, 1 करोड़ 20 लाख की आमदनी