Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: 26 अक्टूबर का दिन। जब पूरा पिथौरागढ़ छोटी दिवाली मना रहा था, ठीक उसी वक्त मड़धूरा गांव में दो सगे भाईयों समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई। मरने वाले तीनों युवक नेपाल के रहने वाले थे। मारने वाले ने बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए तीनों के गुप्तांग भी काट लिए थे। हत्यारा अब पुलिस के कब्जे में है। बुधवार को पिथौरागढ़ पुलिस ने 26 अक्टूबर की रात हुए ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा कर दिया। हत्या के आरोप में धन बहादुर बोरा नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है। वो नेपाल के बैतड़ी जिले का रहने वाला है। आरोपी युवक तीनों मृतकों का परिचित था। घटना वाले दिन धन बहादुर ने हरीश बोरा और बीरा बोरा के साथ शराब पी थी। बाद में उसका हरीश और बीरा से झगड़ा हो गया था। इसी दौरान आरोपी ने दरांती और सिलबट्टा से वार कर हरीश, बीरा और काशी बोरा की हत्या कर दी।