Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड का खूबसूरत शहर देहरादून...ये जगह अपनी हरियाली, साफ आबोहवा के लिए मशहूर हुआ करता था। रिटायरमेंट के बाद बुजुर्ग दून में अपना आशियाना बनाते थे, ताकि बाकी की जिंदगी आराम और सुकून से गुजर सके, पर अब यहां बदमाशों का राज है। चोर-लुटेरे दिन दहाड़े लूट-डकैती की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, घरों में अकेले रह रहे बुजुर्ग सुरक्षित नहीं रह गए हैं। मामला राजपुर क्षेत्र का है, जहां गुरुवार की शाम बदमाशों ने एक घर में घुस कर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। बुजुर्ग की मौत के बाद आरोपी घर में रखी नकदी और जेवर समेट कर फरार हो गए। लूट की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला की लाश को अपने कब्जे में ले लिया। शुरुआती जांच में जिस तरह के सबूत मिले हैं, उसे देख माना जा रहा है कि हत्याकांड को अंजाम देने वाला कोई करीबी हो सकता है।