उत्तराखंड: गुस्साए हाथी ने महिला समेत 2 लोगों को मार डाला, ग्रामीणों ने अफसरों को बनाया बंधक

जंगली जानवर अब बेखौफ होकर इंसानी बस्तियों में घुसने लगे हैं। उत्तराखंड में एक हाथी ने महिला समेत दो लोगों को मौत दे दी।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: elephant killed two people in haridwar
Image: elephant killed two people in haridwar

हरिद्वार: उत्तराखंड का राजाजी टाइगर रिजर्व..यहां से अक्सर बाघ, तेंदुए, हाथी जैसे जंगली जानवरों के गांव में घुसने की खबरें आती रहती हैं। लेकिन इस बार जो हुआ है, वो वास्तव में दुखद घटना है। राजाजी टाइगर रिजर्व से हाथियों का एक झुंड हरिद्वार के पंजनहेड़ी गांव के खेतों में आया था। खबर है कि कुल मिलाकर 5 हाथी थे, जिनमें से 4 हाथी वापस जंगल की तरफ चले गए थे लेकिन एक हाथी खेतों में ही रुक गया था। सुबह सुबह हाथी ने किसानों पर भी हमला कर दिया। जब वन विभाग की टीम को इस बारे में खबर की गई तो कई टीमें बनाकर हाथी को एक खेत में घेरा गया। खेत में पानी छोड़कर हाथी को पिलाया भी गया, ताकि वो शांत रहे। देर शाम को जब हाथी को जंगल में वापस भेजने की कोशिश की गई, तो उसने जियापोता गांव की 35 वर्षीय बबीता को अपने चपेट में ले लिया। बबीता पर हाथी हमला किया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। बबीता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: मां पूर्णागिरि दर्शन को आया दिल्ली का युवक नदी में डूबा, भंवर में फंसकर मौत
इसके अलावा पंजनहेड़ी गांव से भी बुरी खबर है। किसान सुरेंद्र खेतों में पानी देने के लिए गया था। सुरेन्द्र को भी हाथी ने कुचल कर मौत दे दी। इस बात से गुस्साए पंजनहेड़ी गांव के लोगों ने डीएफओ और रेंजर को एक दुकान में बंद कर लिया। बस फिर क्या था ? हंगामा लगातार आगे बढ़ता गया। मौके पर लक्सर विधायक संजय गुप्ता और हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद भी पहुंचे। उन्होंने किसी तरह से वन अधिकारियों को बाहन निकालकर बैठाया। इसके बाद भी गांव वालों का गुस्सा कम नहीं हुआ। गुस्साए ग्रामीणों ने फिर से डीएफओ और रेंजर को एक घर में बंद कर दिया और बंधक बना लिया। देर रात जब प्रशासनिक अधिकारियों के ग्रामीणों को मुआवजे और परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने का वादा किया, तभी अधिकारियों को मुक्त किया।