ऋषिकेश: 3 लेन का होगा लक्ष्मणझूला पुल, दोनों तरफ केदारनाथ की झलक..जानिए खूबियां

ऋषिकेश में बनने वाले नए लक्ष्मणझूला पुल का मॉडल तैयार है। अब इस पर काम शुरू किया जाएगा। जानिए क्या होंगी लक्ष्मणझूला की खूबियां
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: rishikesh laxmanjhula bridge hightek
Image: rishikesh laxmanjhula bridge hightek

हरिद्वार: ऋषिकेश का लक्ष्मण झूला पुल अब आपको और भी खूबसूरत और भव्य नजर आएगा। यह पुल 3 लेन होगा और साथ ही यहां आपको केदारनाथ मंदिर की झलक भी देखने को मिलेगी। देहरादून की एक कंपनी द्वारा लक्ष्मण झूला पुल की संरचना का मॉडल तैयार कर लिया गया है। पुल की अनुमानित लागत करीब 40 करोड़ के करीब है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण झूला पुल के निर्माण के लिए कवायद भी शुरू कर दी गई है। अब आपको बताते हैं कि नए लक्ष्मण झूला पुल की खूबियां क्या होंगी।
सबसे बड़ी बात यह है कि नया लक्ष्मण झूला पुल 3 लेन का होगा पुल में दोनों तरफ से पैदल यात्रा और बीच से गाड़ियों की आवाजाही होगी। 130 मीटर लंबे इस पुल में पैदल साइड की चौड़ाई 6 फीट और बीच के मार्ग की चौड़ाई 8 फीट रखी गई है बीच वाले मार्ग पर छोटा फोर व्हीलर भी जा सकेगा। आगे जानिए इस पुल की और भी खूबियां।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड आकर योगी आदित्यनाथ बोले, ‘जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी’.देखिए
लक्ष्मणझूला पुल की अगली खूबी होगी कि इसके दोनों तरफ केदारनाथ मंदिर की झलक दिखाई देगी। मंदिर के दोनों किनारों पर लिफ्ट लगी होगी। लिफ्ट में बैठकर 20 मीटर ऊपर मंदिर के टॉप तक पहुंचा जा सकेगा। यहां दूरबीन के जरिए ऋषिकेश की खूबसूरती को देखा जा सकेगा।
इसके अलावा झूला पुल पर पैदल यात्रा के लिए बनाए जाने वाले हैं दोनों चोरों के डेक पर कांच लगेगा। डेक का मतलब फुटपाथ। फुटपाथ के दोनों ओर करीब 3 3 फुट चौड़ाई में कांच लगाया जाएगा।
पुल के डिजाइनर पीके चमोली का कहना है कि पूरी संरचना शासन को भेजी जाएगी। अगर इसमें कोई बदलाव हो तो वह भी होंगे।