उत्तराखंड: IPS की रिटायरमेंट पार्टी में कांस्टेबल को आया देवता, फिर क्या हुआ..देखिए

आईपीएस अफसर रोशनलाल शर्मा की रिटायरमेंट पार्टी में एक कांस्टेबल को देवता आ गया, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है...आप भी देखिए
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
constable’s video viral: devotee head constable video viral on social media
Image: devotee head constable video viral on social media

हरिद्वार: कहते हैं कि आस्था और अंधविश्वास के बीच एक महीन सी लकीर होती है। उत्तराखंड की अपनी मान्यताएं, अपनी परंपराएं हैं। देवी-देवता यहां सिर्फ मंदिरों, देवालयों तक सीमित नहीं हैं। हर मनुष्य में उनका वास माना जाता है। देवी-देवता समय-समय पर इंसानों पर अवतरित होकर उन्हें अपने होने का अहसास दिलाते हैं। बात चाहे पर्व-त्योहार की हो, विवाह-कारज या फिर विपदा की घड़ी....देवता अपने पश्वाओं पर अवतरित होकर उनके जरिए लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। पश्वाओं पर देवता आने के वीडियो आपने भी खूब देखे होंगे। कई लोग इन पर यकीन करते हैं तो कई इसे नकारने के लिए अपने-अपने तर्क देते हैं, पर सच का अहसास वही कर सकता है, जिसने ईश्वरीय शक्ति को महसूस किया हो। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक कांस्टेबल का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। मामला हरिद्वार का है, जहां पीएससी के एक अफसर की विदाई पार्टी में कांस्टेबल पर देवता आ गया। आगे देखिए

यह भी पढ़ें - देहरादून में बीच सड़क पर चले लात, घूंसे और बेल्ट..देखिए हैरान कर देने वाला वीडियो
कांस्टेबल झूमने लगा, अच्छी बात ये है कि आस-पास मौजूद लोगों ने इस स्थिति को बेहद गरिमा के साथ संभाला। पूरा मामला क्या है ये भी बताते हैं। घटना हरिद्वार की है। 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार के सेनानायक रोशनलाल शर्मा के रिटायरमेंट पर कार्यक्रम हो रहा था। तमाम लोग कार्यक्रम में मौजूद थे। पार्टी चल रही थी। इसी दौरान एक हेड कांस्टेबल को देवता आ गया। पहले तो लोग घबराए पर बाद में उन्होंने देवता को मनाना शुरू कर दिया। किसी तरह स्थिति पर काबू पाया। आस-पास मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सेनानायक रोशनलाल शर्मा 31 अक्टूबर को रिटायर हुए थे, ये वीडियो उसी दिन हुई विदाई पार्टी का बताया जा रहा है। यहां देखिए वो वीडियो जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं…

  • Youtube सब्सक्राइब करें: