Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में तलाकशुदा जीजा ने साले की बेरहमी से हत्या कर दी। मरने वाले युवक की बहन और उसके जीजा का तलाक हो चुका था। जीजा अपने बच्चों से मिलने आया था, पर साले ने जीजा को बच्चों से मिलने नहीं दिया। इससे गुस्साए जीजा ने साले पर धारदार हथियार से दनादन वार करने शुरू कर दिए। लहूलुहान युवक वहीं गिर पड़ा। उसकी मौत हो गई। दिल दहला देने वाली ये घटना प्रेमनगर में हुई। जहां मंगलवार शाम तलाकशुदा जीजा ने साले की हत्या कर दी। साले ने जान बचाने के लिए वहां से दौड़ भी लगाई, पर ज्यादा खून बह जाने की वजह से उसकी मौत हो गई। आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। अब मामला विस्तार में जानते हैं। सहारनपुर की रहने वाली डिंपल शर्मा अपने चार बच्चों के साथ प्रेमनगर के विंग नंबर 7 में किराये के मकान में रहती है। डिंपल के घर के पास ही उसके भाई सुनील कुमार शर्मा का परिवार भी रहता था। साल 2015 में डिंपल का अपने पति पवन शर्मा से तलाक हो गया था। पवन शर्मा गाजियाबाद का रहने वाला है।