Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड की धरती का बार-बार डोलना अच्छा संकेत नहीं है। 1 अक्टूबर को चमोली में भूकंप के झटके महसूस हुए और आज तड़के पिथौरागढ़ जिले की धरती कांप गई। पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सुबह साढ़े सात बजे पिथौरागढ़ के डीडीहाट, मुनस्यारी और दूसरे इलाकों में भूकंप के झटका महसूस किया गया। डरे हुए लोग तुरंत घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 मैग्नीट्यूड मापी गई। भूकंप के झटके महसूस होते लोग घरों से बाहर निकल आए, लोगों का कहना है भूकंप का झटका बहुत तेज था, हालांकि इसमें जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। पिथौरागढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों में भूकंप का झटका महसूस किया गया। आपको बता दें कि बीते 1 अक्टूबर को चमोली जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।