आईएएस अफसर दीपक रावत एक बार फिर फॉर्म में नजर आए, सोशल मीडिया पर उनका नया वीडियो खूब देखा जा रहा है, आप भी देखें....
-
कोमल नेगी
-
Image: Ias officer Deepak rawat inspires people to follow traffic rules
हरिद्वार: उत्तराखंड के आईएएस अफसर दीपक रावत एक बार फिर फॉर्म में दिखे। हरिद्वार के डीएम रह चुके दीपक रावत अब कुंभ मेलाधिकारी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हाल ही में आईएएस दीपक रावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है, वीडियो कुछ मिनटों का है, पर ये वीडियो एक बड़ी सीख दे जाता है। सीख कि हम आज भी यातायात नियमों की कैसे अनदेखी करते हैं। वीडियो हरिद्वार का है, जिसमें एक स्कूटी पर 4 लड़के सवार दिखे। आईएएस दीपक रावत ने उन्हें रोका तो लड़के तरह-तरह के बहाने बनाने लगे। दीपक रावत ने उनसे एक स्कूटी पर 4 लोगों के बैठने की मजबूरी जाननी चाही तो वो कहने लगे कि उनके किसी एक साथी की स्कूटी में पेट्रोल खत्म हो गया था, वो पेट्रोल लेने जा रहे हैं। आईएएस दीपक रावत ने उन्हें बातों-बातों में घेरना शुरू कर दिया तो लड़के अचकचा गए। एक झूठ को छिपाने के लिए एक के बाद एक कई झूठ बोलने लगे। आगे देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें - देहरादून: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूटी, युवक की मौत
जब लगा कि अब बचने का कोई चांस नहीं तो लड़के हाथ जोड़कर आईएएस अफसर से छोड़ देने की मिन्नतें करने लगे। वीडियो यू-ट्यूब पर 6 नवंबर को अपलोड हुआ, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो बहुत मजेदार है, इसे देखकर हंसी आएगी। पर ये हंसी से ज्यादा अफसोस की बात है। खासकर उस प्रदेश में जहां हर दिन होने वाले सड़क हादसों में कई युवा अपनी जान गंवा देते हों, वहां ट्रैफिक रूल्स की अनदेखी सिर्फ गुनाह नहीं, महापाप है। वीडियो में दिख रहे लड़के महज 17-18 साल के हैं, या शायद इससे भी कम उम्र के हों, हैरानी की बात ये है कि चारों लड़के बिना हेलमेट पहने सड़कों पर स्कूटी दौड़ाते रहे, लेकिन इन्हें किसी ने नहीं पकड़ा। वीडियो हरिद्वार का जरूर है, लेकिन समस्या पूरे प्रदेश की है। आईएएस दीपक रावत ने वीडियो के जरिए एक गंभीर समस्या को हमारे सामने रखा है, अगर लोग अब भी नहीं जागे तो शायद फिर कभी जागने का मौका ही ना मिले, मामला हंसी में उड़ाने वाला नहीं है, बेहद गंभीर है, यहां ये वीडियो देखिए और इस बारे में जरूर सोचिए...