देवभूमि में महापाप! नमामि गंगे घाट पर चेंजिंग रूम में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म

शर्मनाक बात यह है कि वो हैवान उसे चेंजिंग रूम में ले गया और अपनी मनमानी कर डाली। बताया जा रहा है कि आरोपी नशेड़ी है और शादीशुदा है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
uttarakhand news: haridwar namami gange ghat story
Image: haridwar namami gange ghat story

हरिद्वार: उत्तराखंड यानी देवभूमि। देवभूमि यानी जहां देवियों और देवताओं का सम्मान होता है। बेटियों को यहां हमेशा देवी के रूप में पूजा गया। लेकिन वक्त के साथ-साथ इंसान की सोच भी शायद बदल गई। यही तो वजह कि देवभूमि में भी बेटियां आज सम्मान की लड़ाई लड़ रही हैं। सीधे शब्दों में कहें तो उत्तराखंड में एक बेटी का अपमान हुआ है। यह शर्मनाक खबर हरिद्वार से है जहां नमामि गंगे घाट पर एक नशेड़ी ने 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर दिया।
बताया जा रहा है कि नशेड़ी शादीशुदा भी था। आरोपी का नाम दीपक बताया जा रहा है जो कि कांगड़ी का रहने वाला है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
पीड़ित बच्ची की मां ने इस बारे में केस दर्ज करवाया है झोपड़ी में रहने वाली उसकी 4 साल की बच्ची देर शाम को नमामि गंगे घाट पर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी उस बच्ची को एक चेंजिंग रूम में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। खबर है कि बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग जमा हुए और आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी शादीशुदा है और नशे का आदी है।
सवाल यही है कि आखिर ऐसा कब तक देवभूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड में होता रहेगा? आखिर कब हम बेटियों का सम्मान करना सीखेंगे?