उत्तराखंड: दूल्हे राजा के जूतों को लेकर बारात में मचा बवाल, पुलिस थाने में पहुंचा मामला

शादी में जूता छुपाई की रस्म के दौरान जूते पड़ने की नौबत आ गई, अच्छी खासी शादी हाई वोल्टेज ड्रामे में तब्दील हो गई...पढ़ें पूरी खबर
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Kiccha: Fight in marriage ceremony
Image: Fight in marriage ceremony

उधमसिंह नगर: शादी-ब्याह में निभाई जाने वाली रस्मों का अलग महत्व है। कई बार रस्में निभाते वक्त वर-वधू पक्ष में मीठी नोंक-झोंक भी होती है, पर ये नोंक-झोंक कब बवाल में बदल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। ऊधमसिंहनगर के किच्छा में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां दूल्हे के जूते छुपाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा इस कदर बड़ा कि बनने वाला रिश्ता टूटने तक की नौबत आ गई। जूते चोरी से शुरू हुआ झगड़ा बाद में दहेज के लेन-देन में बदल गया। गुस्साई दुल्हन मंडप छोड़कर चली गई। बाद में पुलिस बुलाई गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि दूल्हा और वर पक्ष के लोग मुंह लटकाए बैठे हैं, दूल्हा नंगे पैर खड़ा अपना दुखड़ा रो रहा था। ये शादी पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। अब घटना विस्तार में जानते हैं। किच्छा शहर में मंगलवार को शादी हो रही थी। शादी की रस्में निभाई जा रही थीं, इसी दौरान दुल्हन के भाई ने दूल्हे के जूते छिपा लिए।

यह भी पढ़ें - देहरादून SSP की अच्छी पहल, रात में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेगी चाय और बिस्कुट
जिसे लेकर वर-वधू पक्ष के बीच खूब नोंकझोंक हुई, जो कि बाद में झगड़े में बदल गई। नंगे पैर खड़ा दूल्हा बेबस सा सब देखता रहा। झगड़ा इतना बड़ा कि दुल्हन पक्ष के लोग सीधे थाने पहुंच गए। कहा कि दूल्हे वाले दहेज मांग रहे हैं। दुल्हन भी कोतवाली पहुंच गई। दहेज शब्द सुनते ही पुलिस के कान खड़े हो गए। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि दूल्हा मंडप में नंगे पैर खड़ा है। पुलिस के पहुंचने तक दुल्हन भी अपने जीजा संग बाइक पर सवार होकर जा चुकी थी। पुलिस आई तो दूल्हे ने उन्हें अपनी हालत दिखाई। झगड़े की पूरी कहानी बताई। खैर रात को जैसे-तैसे दोनों पक्षों के लोगों के बीच सुलह हो गई। बुधवार सुबह दुल्हन की विदाई भी कर दी गई। अंत भला तो सब भला। शादी तो किसी तरह निपट गई, पर इस दौरान वर पक्ष की जो फजीहत हुई, वो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।