Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: आखिर कौन है जो उत्तराखंड में खनन माफियाओं को शह दे रहा है? आखिर क्या बात है कि उत्तराखंड में खनन माफिया इतने बेखौफ हो गए हैं? आखिर क्या वजह है कि खनन माफियाओं के दिल में पुलिस का भी खौफ नहीं रह गया? उत्तराखंड की यह खबर वास्तव में हैरान कर देने वाली है। खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने पर ड्राइवर ने सिपाही को ही कुचलने की कोशिश कर दी। सिपाही की छाती पर ट्रैक्टर के टायर का अगला पहिया चढ़ा दिया और इसके बाद बिना कुछ सोचे समझे वह मौके से फरार हो गए। इस घटना में सिपाही गंभीर रूप से घायल है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक तड़के 4:00 बजे के करीब विकासनगर में तैनात सिपाही मनोज कुमार और नितिन कुमार गश्त पर थे। तभी उन्होंने देखा कि यमुना घाट को जाने वाले रास्ते पर अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही है। दोनों सतर्क हो गए और उन्होंने ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकने की कोशिश की।